मोपका गोठान में महापौर ने बाटे ड्रेस, ग्लब्स और गमबूट
– स्व.सहायता समूह के उगाए गेंदा के फूल से विभागों में मनेगा गणतंत्र दिवस
बिलासपुर। नगर निगम के मोपका गोठान में कार्य कर रही स्व. सहायता समूह के महिलाओं को महापौर रामशरण यादव ने ड्रेस का वितरण किया। इसमें गमबूट, ग्लबस, मास्क, टोपी और 2-2 जोड़ी साड़ी है। महापौर रामशरण यादव ने पिछले दिनों मोपका गोठान का निरीक्षण किया था। इस दौरान यहां कार्य कर रही स्व.सहायता समूह के महिलाओं ने उनसे मांग की थी की उन्हें भी ड्रेस उपलब्ध कराई जाए ताकि सब एक कलर के ड्रेस पहनकर यहां काम पर आ सकें। इसपर मेयर ने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया था कि गोठान में कार्य कर रही महिलओं को ड्रेस उपलब्ध कराया जाए। खरीदी के बाद ड्रेस के साथ ही गमबूट, ग्लबस और मास्क भी उपलब्ध कराया गया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि निगम का मोपका गोठान सबसे बेहतर गोठान है। विगत वर्ष इस गोठन से 8 लाख रूपये लाभ हुआ है। स्व.सहायता समूह के महिलाओं को इसमें से लाभांश दिया गया है। उनकी मांग पर ड्रेस का वितरण भी किया गया है। जिससे वे अधिक स्वास्थ्यकर परिवेश में सुरक्षित ढंग से अपना काम कर सके। महापौर ने बताया कि मोपका गोठान में वर्मी कंपोस्ट खाद के साथ ही, गोबर गैस, गोकाष्ठ और दिए बनाने का काम महिलाए कर रही है। इसके अलावा अब यहां केचुआ पालन भी हो रहा है। मशरुम की ख्ोती भी शुरू की जा रही है। इस दौरान श्ोख नजीरुद्दीन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, लाला यादव, नगर निगम के उपायुक्त राकेश जायसवाल, कमिश्नर रंजना अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहें।
बाजार से नहीं गोठान के गेंदा फूल से मनेगा गणतंत्र दिवस
नगर निगम इस बाद गणतंत्र दिवस मनाने के लिए बाजार से गेंदा का फूल माला नहीं खरीदेगा बल्कि अपने गोठान के बाजू में नर्सरी में गेंदा फूल की जो ख्ोती की है। गणतंत्र दिवस में यहां के गेंदा फूल से बने माला निगम के सभी विभाग में ब्रिक्री की जाएगी जिससे गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इससे स्व.सहायता समूह के महिलाओं की आय में वृद्धी होगी।

