बिलासपुर- मीसा बंदियो को पेंशन मामले में सरकारी याचिका खारिज हो गई है।सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ शासन ने डीबी में अपील की थी सुनवाई के बाद फैसल सुराक्षित था चीफ जस्टिस की डीबी ने मामले में अपना फैसला सुनाते हुए शासन के नए नियम जांच निरस्त कर दिया वंही शासन की याचिका भी खारिज कर दी ,बीजेपी शासन के समय मीसा बंदियो को पेंशन देने की व्यवस्था शुरू हुई थी नई सरकार ने मीसा बंदियो की पेंशन पर रोक लगाते हुए नियमो में बदलवा कर दिया जिसके खिलाफ 30 से ज्यादा मीसा बंदी ने हाईकोर्ट में याचिका लगा कर सरकार के फैसले को चुनौती दी थी सिंगल बेंच ने मीसा बंदियो को पेंशन देने का निर्देश दिया था जिसके खिलाफ शासन न चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में अपील की थी ।लेकिम सरकार को राहत नही मिली ,हाईकोर्ट ने शासन के नियम को निरस्त करते हुए रिट अपील भी खारिज कर दी है ।मीसा बंदियो के लिए ये बड़ी राहत वाली खबर है।

